Google के Smart Glass ने मचाई हलचल, फीचर्स जान होंगे खुश

Google और Samsung ने Google I/O 2026 में नए AI-पावर्ड Smart Glass की झलक दिखाई है। ये ग्लास Android XR इकोसिस्टम का हिस्सा होंगे।

कंपनियों ने दो कैटेगरी ऑडियो ग्लास और डिस्प्ले ग्लास पेश की हैं। ऑडियो ग्लास कॉल और म्यूजिक के लिए होंगे, जबकि डिस्प्ले ग्लास सामने की जानकारी स्क्रीन पर दिखाएंगे।

इन Smart Glass का मकसद यूजर्स को हैंड्स-फ्री अनुभव देना है। मैसेज, कॉल, नोटिफिकेशन और जरूरी जानकारी बिना फोन निकाले सीधे ग्लास में मिल सकेगी।

Smart Glass मेन्यू, स्ट्रीट साइन और दूसरी भाषाओं के टेक्स्ट को तुरंत ट्रांसलेट कर पाएंगे। खास बात यह है कि बातचीत का ट्रांसलेशन स्पीकर की आवाज़ के टोन के साथ मिलेगा।

यूजर ‘Hey Google’ बोलकर या चश्मे के फ्रेम को टैप करके Gemini AI को एक्टिव कर सकेंगे। इसके बाद AI आसपास की चीजों को समझकर सवालों के जवाब देगा।

Google ने बताया कि ऑडियो Smart Glass इस साल के आखिर तक आ सकते हैं। ये ग्लास Android और iPhone दोनों डिवाइस को सपोर्ट करेंगे।