Airplane Mode Vs Do Not Disturb: बैटरी बचाने में कौन बेहतर?

फोन में मिलने वाले Airplane Mode और Do Not Disturb Mode दोनों अलग काम करते हैं। एक बैटरी बचाने में मदद करता है, जबकि दूसरा नोटिफिकेशन को साइलेंट करता है।

Airplane Mode ऑन करते ही फोन का सेल्युलर नेटवर्क, Wi-Fi और Bluetooth बंद हो जाता है। इससे फोन बार-बार नेटवर्क सर्च नहीं करता और बैटरी की खपत कम होती है।

जब फोन की कनेक्टिविटी बंद हो जाती है, तो डिवाइस कम पावर इस्तेमाल करता है। यही वजह है कि इमरजेंसी में बैटरी बचाने के लिए Airplane Mode अच्छा विकल्प माना जाता है।

Do Not Disturb Mode सिर्फ कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन को साइलेंट करता है। फोन इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क से कनेक्टेड रहता है, इसलिए बैटरी की बचत बहुत कम होती है।

ज्यादातर लोग Do Not Disturb Mode का इस्तेमाल सोते समय, ऑफिस मीटिंग या पढ़ाई के दौरान करते हैं ताकि बार-बार नोटिफिकेशन से परेशानी न हो।

अगर आपका मकसद बैटरी बचाना है तो Airplane Mode ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। वहीं, सिर्फ शांति से काम करना है तो Do Not Disturb Mode बेहतर विकल्प है।