भारत में लॉन्च! जानें कीमत और फीचर्स फटाफट

itel ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन itel A100 Pro लॉन्च कर दिया है। यह फोन कम कीमत में मजबूत डिजाइन, बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है।

फोन में 6.6 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। साथ ही इसमें वाटरड्रॉप नॉच डिजाइन और MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड मजबूती मिलती है।

itel A100 Pro में UltraLink नेटवर्क टेक्नोलॉजी दी गई है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है।

फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T7100 प्रोसेसर दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 8MP रियर कैमरा और 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है।

स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। DTS ऑडियो और DTS स्पीकर फीचर भी मौजूद है।

itel A100 Pro की भारत में कीमत 8,999 रुपए रखी गई है। यह तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। कंपनी 100 दिनों का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दे रही है।