Moto G37 हुआ भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Moto G37 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Motorola का यह नया 5G स्मार्टफोन शानदार डिजाइन, दमदार बैटरी और लेटेस्ट Android 16 के साथ आता है। कंपनी ने इसे बजट सेगमेंट के यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है।
इसमें 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। जिसका रेजोल्यूशन 1604×720 पिक्सल है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है।
यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर से लैस है। 6nm तकनीक पर आधारित है। फोन में Mali-G57 MC2 GPU मिलता है। 64GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए Moto G37 के रियर में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। एआई फीचर्स के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरा लो-लाइट फोटोग्राफी में सक्षम।
इसमें 5200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन 20W टर्बो फास्ट चार्जिंग और 6W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। यानी यूजर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
Moto G37 के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री 25 मई से Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कई आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।