Machenike ने टेक मार्केट में नया Mini GTR Mini PC पेश किया है। जो अपने बेहद छोटे साइज की वजह से खास चर्चा में है। यह सिर्फ 0.67 लीटर का स्पेस घेरता है, यानी इसे आसानी से हाथ में पकड़ने या छोटे डेस्क पर रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
इस मिनी PC में AMD का Ryzen 7 8745H प्रोसेसर दिया गया है।जिसमें 8 कोर और 16 थ्रेड्स मिलते हैं। यह प्रोसेसर 4.9GHz तक की बूस्ट क्लॉक स्पीड के साथ आता है। जिससे मल्टीटास्किंग बेहद स्मूद हो जाती है।
इसमें AMD Radeon 780M इंटीग्रेटेड GPU दिया गया है। यह सेटअप न सिर्फ रोजमर्रा के कामों बल्कि कई मिड-लेवल गेम्स और ग्राफिक्स-इंटेंसिव एप्लिकेशन को संभालने में सक्षम है।
इस डिवाइस में 16GB DDR5 रैम दी गई है। फास्ट परफॉर्मेंस देतीहै। इसके साथ 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज मिलता है। जिससे डेटा ट्रांसफर स्पीड तेज रहती है। बूटिंग टाइम काफी कम हो जाता है। यूजर्स चाहें तो इसे अपग्रेड भी कर सकते हैं।
इस Mini PC में डुअल हीट-पाइप कूलिंग सिस्टम दिया गया है। जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी सिस्टम को ठंडा बनाए रखता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB4, HDMI 2.0, USB-A पोर्ट, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.3 जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।
इसे फिलहाल चीन में JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट किया गया है। इसकी कीमत 3,999 युआन रखी गई है। यानीभारतीय मुद्रा में लगभग 55,500 रुपये के आसपास बैठती है।