गेमिंग का मजा होगा दोगुना! Sony INZONE H6 Air लॉन्च! जानें कीमत

Sony ने अपने गेमिंग ऑडियो लाइनअप का विस्तार करते हुए नया INZONE H6 Air हेडफोन लॉन्च कर दिया है। यह हेडसेट खासतौर पर प्रोफेशनल और हार्डकोर गेमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

इसमें एडवांस ओपन-बैक एकोस्टिक डिजाइन दिया गया है, जो बेहद क्लियर और इमर्सिव ऑडियो अनुभव प्रदान करता है। 360 स्पैटियल साउंड सपोर्ट गेमर्स को दुश्मनों की सटीक लोकेशन पहचानने में मदद करता है।

इस हेडसेट का वजन बिना माइक और केबल के सिर्फ 199 ग्राम है। लो साइड प्रेशर डिजाइन और प्रीमियम फिटिंग लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान भी बेहतर कंफर्ट और स्टेबिलिटी सुनिश्चित करते हैं।

Sony का दावा है कि Inzone H6 Air एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 40 घंटे तक बैटरी बैकअप देता है। ऐसे में यूजर्स लंबे गेमिंग सेशन और एंटरटेनमेंट का मजा बिना रुकावट उठा सकते हैं।

यह गेमिंग हेडसेट PC, PS5 कंट्रोलर और स्मार्टफोन सहित कई डिवाइस के साथ काम करता है। इसमें USB Type-C ऑडियो बॉक्स और 3.5mm ऑडियो केबल सपोर्ट दिया गया है, जिससे प्लग-एंड-प्ले अनुभव मिलता है।

इसकी  भारत में कीमत 17,990 रुपये रखी गई है। यह हेडफोन 18 मई 2026 से बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसे Amazon व ShopatSC पोर्टल से खरीदा जा सकता है। यह केवल ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है।