Infinix फोन लॉन्च, कम दाम में मिलेंगे तगड़े फीचर्स और बड़ी बैटरी

Infinix ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 8 Plus लॉन्च कर दिया है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं।

फोन में 6.6 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो अच्छा व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। साथ ही इसमें 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है।

इस स्मार्टफोन में रियर साइड पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और AI लेंस दिया गया है। यह डेली फोटोग्राफी के लिए बेहतर रिजल्ट देने का दावा करता है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है।

फोन MediaTek Helio G36 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जो बेसिक और मिड टास्क के लिए ठीक परफॉर्मेंस देता है। यह Android 13 Go Edition और XOS 13 पर काम करता है, जिससे एक अलग अनुभव मिलता है।

इसमें 4GB RAM दी गई है, जिसे 4GB वर्चुअल RAM की मदद से बढ़ाया जा सकता है। साथ ही 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2TB तक एक्सपैंड किया जा सकता है।

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 7,799 रुपये रखी गई है। यह फोन Flipkart पर उपलब्ध हैं।