AI महिलाओं को कैसे बना रहा शिकार?
आजकल AI से फोटो और वीडियो बनाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन कई बार यही तकनीक महिलाओं के लिए परेशानी का कारण बन रही है।
कुछ लोग AI की मदद से महिलाओं की तस्वीरों को बदलकर नकली फोटो और वीडियो बना रहे हैं। इन्हें Deepfake कहा जाता है, जिनका गलत इस्तेमाल बढ़ रहा है।
सोशल मीडिया से तस्वीरें डाउनलोड कर कई लोग फेक कंटेंट बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करते हैं। कई मामलों में बदनाम करने की धमकी भी दी जाती है।
फेक फोटो और वीडियो का असर सिर्फ ऑनलाइन नहीं रहता। इससे महिलाओं में डर, चिंता और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है और आत्मविश्वास भी कमजोर पड़ता है।
महिलाओं को अपनी निजी तस्वीरें शेयर करते समय सतर्क रहना चाहिए। अकाउंट प्राइवेट रखें और किसी अनजान AI ऐप पर फोटो अपलोड करने से बचें।
अगर कोई फेक फोटो या वीडियो बनाकर परेशान करे, तो तुरंत साइबर क्राइम पोर्टल या पुलिस में शिकायत करें। सही समय पर कदम उठाना बेहद जरूरी है।
और पढ़ें…