Nokia का फोन बनाने वाली कंपनी HMD जल्द भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। यह फोन 21 मई को लॉन्च हो सकता है।
HMD Vibe 2 5G की शुरुआती कीमत 9,999 हो सकती है। डिस्काउंट ऑफर के बाद इसे 8,999 में खरीदा जा सकेगा।
यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। टॉप मॉडल की कीमत करीब 10,999 बताई जा रही है।
फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
HMD Vibe 2 5G में 6.67 इंच HD+ डिस्प्ले और 90Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। वहीं, फोन में 50MP AI कैमरा और 8MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद है।
यह स्मार्टफोन कॉस्मिक लैवेंडर, नॉर्डिक ब्लू और पीच पिंक जैसे आकर्षक रंगों में लॉन्च हो सकता है। साथ ही IP64 रेटिंग इसे धूल और पानी से बचाने में मदद करेगी।