100W चार्जिंग वाला पावरबैंक की हुई एंट्री, जानें फीचर्स और कीमत
Lenovo ने अपने नए और पावरफुल गैजेट Lenovo Legion P5 पावरबैंक को लॉन्च कर दिया है। इसे गेमिंग डिवाइसेज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें 10,000mAh बैटरी दी गई है।
इस पावरबैंक की सबसे बड़ी खासियत इसका 100W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, जो USB-C पोर्ट के जरिए लैपटॉप, स्मार्टफोन और टैबलेट जैसे डिवाइसेज को बेहद तेज गति से चार्ज कर सकता है।
इसमें एक इन-बिल्ट USB-C केबल के साथ एक अतिरिक्त USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट भी दिया गया है, जिससे यूजर एक साथ कई डिवाइसेज को आसानी से चार्ज कर सकता है।
इस पावरबैंक में फ्रंट साइड पर एक डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जो बैटरी लेवल, चार्जिंग स्पीड, इनपुट और आउटपुट की पूरी जानकारी रियल टाइम में दिखाता है, जिससे यूजर को बेहतर कंट्रोल मिलता है।
यह डिवाइस PD 3.0, PPS, QC और Motorola Turbo Power जैसे कई एडवांस चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है, जिससे यह लगभग सभी स्मार्ट डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल बन जाता है और सुरक्षित चार्जिंग सुनिश्चित करता है।
इसकी कीमत 169 युआन, भारतीय रुपये में करीब 2350 रखी गई है। यह फिलहाल चीन में उपलब्ध है और 19 मई से इसकी सेल शुरू होगी। इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन 141 x 63.6 x 24mm और 296 ग्राम वजन इसे पोर्टेबल बनाता है।