WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलेगा प्रीमियम चैटिंग अनुभव
Meta जल्द WhatsApp Plus नाम का नया प्रीमियम सब्सक्रिप्शन फीचर ला सकता है। इससे यूजर्स को चैटिंग का अनुभव पहले से ज्यादा स्टाइलिश और पर्सनल मिलेगा।
यह एक मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान होगा, जिसे खास उन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है जो अपने WhatsApp को ज्यादा कस्टमाइज करना चाहते हैं। सामान्य यूजर्स पहले की तरह ऐप इस्तेमाल कर सकेंगे।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp Plus में 18 अलग-अलग कलर थीम और 14 नए ऐप आइकन मिल सकते हैं। इससे यूजर अपने WhatsApp का लुक पूरी तरह बदल पाएंगे।
अभी WhatsApp में सिर्फ 3 चैट पिन की जा सकती हैं, लेकिन प्रीमियम यूजर्स को 20 चैट तक पिन करने का विकल्प मिल सकता है। साथ ही एक्सक्लूसिव स्टिकर पैक भी दिए जाएंगे।
WhatsApp Plus में 10 खास रिंगटोन मिल सकती हैं। यूजर्स एक साथ कई चैट पर एक जैसा थीम, रिंगटोन और नोटिफिकेशन भी सेट कर सकेंगे।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यूरोप में इसकी कीमत करीब 2.49 यूरो (लगभग 279) प्रति महीना हो सकती है। फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग फेज में है और धीरे-धीरे ज्यादा यूजर्स तक पहुंच सकता है।