Vivo Y60 लॉन्च! फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Vivo Y60 को कंपनी ने अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो बड़ी बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और स्टेबल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसका 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 16.7 मिलियन कलर सपोर्ट इसे वीडियो और गेमिंग के लिए बेहतर अनुभव देता है।

इसमें Snapdragon 4 Gen 2, 4nm चिपसेट दिया गया है, जो Adreno 613 GPU के साथ आता है। यह कॉम्बिनेशन मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली यूज में शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

फोन में रियर साइड पर 13MP का सिंगल कैमरा मिलता है, जिसमें 10X डिजिटल जूम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500mAh की बैटरी है, जो लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है। इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

Vivo Y60 को 3 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 25,000  और टॉप मॉडल 32,000 रुपए तक जाता है। यह फोन लकी पर्पल, ऑब्सिडियन ब्लैक और अन्य आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।