Samsung Galaxy A36 5G पर तगड़ा ऑफर, मत चुको

Samsung का मिड रेंज स्मार्टफोन Galaxy A36 5G अब शानदार डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। लॉन्च कीमत के मुकाबले ग्राहक करीब 6 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

Samsung Galaxy A36 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट Flipkart पर 28,999 रुपये में लिस्टेड है। Axis Bank क्रेडिट कार्ड ऑफर के बाद इसकी प्रभावी कीमत 27,079 रुपये तक पहुंच जाती है।

बड़ी  डिस्प्ले फोन में 6.7 इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे गेमिंग, वीडियो और स्क्रॉलिंग का अनुभव काफी अच्छा हो जाता है।

Galaxy A36 5G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन कम समय में तेजी से चार्ज हो जाता है।

फोन के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा और 5MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Samsung Galaxy A36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है और धूल व पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आता है।