Instagram अकाउंट को हैकर्स से बचाना है? तुरंत ऑन करें ये सिक्योरिटी फीचर

Instagram अकाउंट को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है।टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA ऑन करने से अकाउंट में सिक्योरिटी की एक अतिरिक्त लेयर जुड़ जाती है, जिससे हैकिंग का खतरा काफी कम हो जाता है।

अपने स्मार्टफोन में Instagram ऐप खोलें और उस अकाउंट में लॉगिन करें, जिस पर आप 2FA चालू करना चाहते हैं। अब नीचे दाईं ओर दिख रही प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मेन्यू में जाएं।

Settings & Activity मेन्यू खुलने के बाद Account Center ऑप्शन पर टैप करें। यहां आपके Meta अकाउंट्स की सेटिंग्स दिखाई देंगी। इसके बाद Password and Security सेक्शन में जाकर Two-Factor Authentication ऑप्शन चुनें।

अब उस Instagram अकाउंट के यूजरनेम पर टैप करें, जिस पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन करना है। यहां Instagram आपको Authentication App, SMS और WhatsApp जैसे कई वेरिफिकेशन ऑप्शन देगा।

अगर आप ज्यादा सिक्योरिटी चाहते हैं तो Google Authenticator जैसे Authentication App का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं आसान तरीके के लिए SMS या WhatsApp ऑप्शन भी चुना जा सकता है। Instagram आपके नंबर पर 6 डिजिट का सिक्योरिटी कोड भेजेगा।

2FA ऑन होने के बाद जब भी कोई आपके अकाउंट में लॉगिन करने की कोशिश करेगा, Instagram एक 6 डिजिट का वेरिफिकेशन कोड मांगेगा।