50MP कैमरा वाला Nothing Phone 2a 5G फोन हुआ अब सस्ता! जानें कीमत

Nothing का लोकप्रिय स्मार्टफोन Nothing Phone 2a 5G अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन करीब 8 हजार रुपये सस्ता हो गया है।

फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 16,601 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसकी शुरुआती लॉन्च कीमत 23,999 रुपये थी।

HSBC Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5 प्रतिशत तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद प्रभावी कीमत घटकर लगभग 15,770 रुपये तक आ जाती है।

Nothing Phone (2a) 5G में 6.7 इंच की बड़ी FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस देती है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 7200 Pro ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह Android 14 पर आधारित Nothing OS 2.5 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है। वहीं 16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दिया गया है। साथ ही 5000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।

और पढ़ें..