नकली फोन का अलर्ट, खरीदने से पहले अपनाएं ये ट्रिक 

अगर कोई आपको बहुत कम कीमत में नया स्मार्टफोन ऑफर कर रहा है, तो सतर्क हो जाएं। बाजार में नकली फोन तेजी से बिक रहे हैं और कई लोग ठगी का शिकार बन रहे हैं।

हर असली फोन का एक यूनिक IMEI नंबर होता है। फोन में *#06# डायल करें और नंबर को बॉक्स व बिल पर लिखे नंबर से मिलाएं। तीनों जगह नंबर एक जैसा होना चाहिए।

नकली फोन का बॉक्स अक्सर खराब क्वालिटी का होता है। लोगो धुंधले दिख सकते हैं और बॉक्स की प्रिंटिंग भी हल्की लग सकती है। असली फोन की पैकेजिंग साफ और प्रीमियम होती है।

नकली फोन की बिल्ड क्वालिटी कमजोर हो सकती है। कैमरा प्लेसमेंट, डिस्प्ले ब्राइटनेस और फोन की फिनिशिंग देखकर भी असली-नकली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

फोन खरीदते समय कैमरा, सॉफ्टवेयर और टच स्क्रीन जरूर चेक करें। कुछ मिनट इस्तेमाल करने से आपको उसकी परफॉर्मेंस और क्वालिटी का अंदाजा लग जाएगा।

हमेशा कंपनी के ऑफिशियल स्टोर, अधिकृत डीलर या भरोसेमंद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से ही फोन खरीदें। सस्ते दाम के लालच में गैर-भरोसेमंद वेबसाइट से खरीदारी करने से बचें।