HP का सबसे पावरफुल AI लैपटॉप भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

HP ने भारतीय बाजार में अपनी नई OmniBook 2026 सीरीज लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में Ultra 14, OmniBook X और OmniBook 5 जैसे प्रीमियम AI लैपटॉप शामिल हैं।

HP OmniBook Ultra 14 के Snapdragon वेरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये रखी गई है। वहीं Intel Ultra प्रोसेसर वाले मॉडल की कीमत 2,14,999 रुपये तक जाती है।

नई OmniBook सीरीज में Intel Ultra और Qualcomm Snapdragon X सीरीज प्रोसेसर का सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ये लैपटॉप 80 TOPS तक AI परफॉर्मेंस देने में सक्षम हैं।

इसमें में 14 इंच की 3K OLED टचस्क्रीन दी गई है। इसमें 120Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 500 निट्स ब्राइटनेस और 91 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मिलता है।

लैपटॉप में 70Wh बैटरी दी गई है, जो 22.75 घंटे तक का बैकअप देने का दावा करती है। यह 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है और सिर्फ 45 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है।

HP OmniBook 5  में Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर, 2K OLED डिस्प्ले, Wi-Fi 7 और Bluetooth 6 सपोर्ट मिलता है। इसमें 21.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ और 1TB SSD स्टोरेज दी गई है।