Huawei Nova 15 Max लॉन्च! जानें क्या है खास

Huawei ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह फोन बड़ी बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और शानदार डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

इस मॉडल में 8500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह लंबा बैकअप देती है। फोन में 40W Huawei SuperCharge Turbo फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

फोन में 6.84 इंच की FHD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2756×1272 पिक्सल है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

Huawei Nova 15 Max के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ दूसरा कैमरा भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 90°+ अल्ट्रा वाइड साउंड फील्ड वाले सिममैट्रिकल स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं, जो बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस देते हैं।

Huawei Nova 15 Max की कीमत यूरोप में 449 यूरो यानी करीब 49,800 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन ब्लश गोल्ड, लेक सियान और गोल्डन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।