इन फर्जी ईमेल से उड़ सकते हैं aपैसे, ऐसे करें पहचान
आजकल ईमेल के जरिए ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। स्कैमर्स नकली ईमेल भेजकर लोगों का पैसा और पर्सनल डेटा चुराने की कोशिश करते हैं इसलिए हर ईमेल पर भरोसा करना खतरनाक हो सकता है।
प्रोफेशनल कंपनियों के ईमेल में भाषा साफ और सही होती है, लेकिन स्कैम ईमेल में अक्सर स्पेलिंग और ग्रामर की कई गलतियां देखने को मिलती हैं। ऐसे ईमेल देखकर तुरंत अलर्ट हो जाना चाहिए।
फिशिंग ईमेल में अक्सर ‘Urgent Action Required’ या ‘Reply Immediately’ जैसे शब्द लिखे होते हैं। स्कैमर्स लोगों को डराकर जल्दी फैसला करवाना चाहते हैं, ताकि वे गलती कर दें।
कई बार स्कैमर्स बड़ी कंपनियों जैसा दिखने वाला नकली ईमेल एड्रेस इस्तेमाल करते हैं। डोमेन की स्पेलिंग में छोटा सा बदलाव भी बड़ा संकेत हो सकता है इसलिए ईमेल एड्रेस ध्यान से पढ़ें।
स्कैम ईमेल का मुख्य मकसद यूजर से किसी लिंक पर क्लिक करवाना होता है। अनजान लिंक या QR कोड पर क्लिक करने से आपका फोन या बैंकिंग डेटा खतरे में पड़ सकता है।
अब AI की मदद से स्कैम ईमेल पहले से ज्यादा असली जैसे दिखने लगे हैं इसलिए किसी भी ईमेल में पर्सनल जानकारी, OTP या बैंक डिटेल शेयर करने से पहले पूरी जांच जरूर करें।