जुकरबर्गने का AI दांव, बीमारियों का इलाज बदलेगा हमेशा के लिए
Meta के CEO मार्क ज़ुकरबर्ग ने इस बार सोशल मीडिया नहीं बल्कि बायोलॉजी पर बड़ा दांव लगाया है। पत्नी प्रिसिला चान के Biohub के साथ मिलकर AI से बीमारियों का इलाज ढूंढा जाएगा।
इस प्रोजेक्ट का नाम Virtual Biology Initiative है और यह अगले पांच सालों तक चलेगा। AI की मदद से इंसानी सेल्स के डिजिटल मॉडल बनाए जाएंगे ताकि बीमारियों को समझा जा सके।
Meta ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए पूरे 500 मिलियन डॉलर यानी करीब 4,200 करोड़ का निवेश किया है। इस पैसे से ऐसे AI सिस्टम बनेंगे जो सेल्स के काम करने के तरीके को समझेंगे।
अभी बायोलॉजी रिसर्च बहुत धीमी है। अब वैज्ञानिक पहले AI सिमुलेशन चलाकर आइडियाज टेस्ट करेंगे और रिजल्ट का अंदाजा लगाएंगे। Biohub अपनी कंप्यूटिंग पावर और एडवांस इमेजिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।
इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सारा डेटा ओपन रखा जाएगा। दुनियाभर के वैज्ञानिक इसे बिल्कुल मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे और बीमारियों पर रिसर्च तेज होगी।
अगर यह प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो बीमारी कैसे शुरू होती है और कैसे ठीक होगी यह जानना आसान होगा। हालांकि, इसके लिए बहुत डेटा और नई टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ेगी।।