5 AI टूल्स को जान लेंगे तो गूगल की भी नहीं पड़ेगी जरूरत!

अब सर्च करने का तरीका तेजी से बदल रहा है। पहले जहां लोगों को कई वेबसाइट खोलकर जानकारी ढूंढनी पड़ती थी, वहीं अब AI सीधे जवाब देने के साथ उसे समझाने में भी मदद करता है, जिससे सर्च करना पहले से कहीं आसान हो गया है।

ChatGPT: एक ऐसा टूल है जो सिर्फ जवाब देने के साथ- साथ यूजर के साथ बातचीत करके जानकारी को बेहतर तरीके से समझाता है। इसमें आप फॉलो-अप सवाल पूछ सकते हैं और अपने जवाब को आसान, विस्तार से या स्टेप-बाय-स्टेप तरीके में बदलवा सकते हैं, जिससे यह स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहद उपयोगी बन जाता है।

Google Gemini : सर्च  को पूरी तरह बदल रहा है, क्योंकि यह सिर्फ लिंक नहीं दिखाता बल्कि उसी पेज पर पूरा जवाब देता है। यह Google के रियल-टाइम डेटा और AI की समझ को मिलाकर यूजर को ज्यादा सटीक और अपडेटेड जानकारी प्रदान करता है।

Perplexity AI : उन लोगों के लिए बेहतर है जो सिर्फ जवाब नहीं, उसके पीछे के स्रोत भी जानना चाहते हैं। यह हर जवाब के साथ सोर्स दिखाता है और यूजर को गहराई से रिसर्च करने में मदद करता है। जिससे यह फैक्ट चेक और करंट अफेयर्स समझने के लिए काफी उपयोगी बन जाता है।

Microsoft Copilot: खासतौर पर ऑफिस और प्रोडक्टिविटी के काम के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि यह Word, Excel और PowerPoint जैसे टूल्स के साथ जुड़कर काम करता है। यह ड्राफ्ट तैयार करने, डेटा समझने और प्रेजेंटेशन बनाने में मदद करता है, जिससे काम की स्पीड और क्वालिटी दोनों बेहतर हो जाती हैं।

Neurorank :उन लोगों के लिए खास है जो बिजनेस या ब्रांडिंग से जुड़े हैं, क्योंकि यह बताता है कि AI प्लेटफॉर्म आपके ब्रांड को कैसे दिखा रहे हैं। यह टूल यह समझने में मदद करता है कि कौन-सी जानकारी मिसिंग है, क्या अपडेट करने की जरूरत है और प्रतिद्वंदी कैसे प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे बिजनेस स्ट्रेटजी को बेहतर बनाया जा सकता है।