नए कलर में आया iQOO Neo 10, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान!

iQOO Neo 10 अब नए आकर्षक कलर वेरिएंट के साथ बाजार में उपलब्ध हो गया है। पहले यह स्मार्टफोन Alpine White और Asphalt Black में लॉन्च हुआ था, लेकिन अब यूजर्स को नए स्टाइलिश ऑप्शन भी मिल रहे हैं।

इस फोन के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये रखी गई है। वहीं 12GB+256GB वेरिएंट 42,999 रुपये में आता है। Axis Bank और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 3000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

फोन में 6.78 इंच की बड़ी 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट और 360Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है।साथ ही 5500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस।

iQOO Neo 10 में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस देता है। Adreno 825 GPU मिलता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में आसानी होती है।यह फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है।

इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।यह 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है, जिससे फोन कुछ ही मिनटों में चार्ज हो सकता है।

फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS के साथ दिया गया है।इसके साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP65 रेटिंग की सुविधा दी गई है।