GPS सपोर्ट के साथ CMF Watch 3 Pro लॉन्च! देखें फीचर्स
CMF अपनी नई स्मार्टवॉच Watch 3 Pro को भारत में 6 मई को लॉन्च करने जा रहा है। यह वॉच पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है और अब भारत में एंट्री करने के लिए तैयार है।
इस स्मार्टवॉच में राउंड डायल और मेटल बॉडी डिजाइन दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह वॉच बड़ा मुकाबला दे सकती है।
CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स ब्राइटनेस मिलती है। इसके साथ ड्यूल बैंड GPS भी दिया गया है।
इस वॉच में AI बेस्ड रनिंग कोच फीचर दिया गया है जो फिटनेस में मदद करता है। साथ ही 120 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है, जिन्हें यूजर अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।
CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी है जो सामान्य इस्तेमाल में 13 दिन तक चल सकती है। हैवी यूज में यह 10 दिन और Always On Display पर करीब 4 दिन का बैकअप देती है।
इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट, स्लीप, ब्लड ऑक्सीजन और स्ट्रेस ट्रैकिंग जैसे हेल्थ फीचर मिलते हैं। साथ ही यह मेंस्ट्रुअल ट्रैकिंग को भी सपोर्ट करती है। IP68 रेटिंग इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है