सावधान! YouTube पर गाना लगाने से पहले जानें ये नियम
आजकल YouTube और Instagram पर वीडियो बनाना बहुत आसान हो गया है, लेकिन गलत म्यूजिक इस्तेमाल करने से आपका चैनल खतरे में आ सकता है।
अगर आप बिना परमिशन किसी गाने या म्यूजिक का इस्तेमाल करते हैं, तो असली मालिक शिकायत कर सकता है। इससे आपके वीडियो पर कॉपीराइट क्लेम या स्ट्राइक आ सकती है।
कॉपीराइट क्लेम आने पर आपकी वीडियो की कमाई बंद हो सकती है, लेकिन स्ट्राइक ज्यादा खतरनाक होती है। तीन स्ट्राइक आने पर आपका चैनल हमेशा के लिए हटाया जा सकता है।
सबसे सुरक्षित तरीका YouTube Audio Library का इस्तेमाल करना है। यहां का म्यूजिक फ्री और सेफ होता है, जिससे मोनेटाइजेशन पर असर नहीं पड़ता।
अगर आप Creative Commons लाइसेंस वाला म्यूजिक लेते हैं, तो उसके नियम जरूर पढ़ें। कई बार वीडियो डिस्क्रिप्शन में क्रेडिट देना जरूरी होता है।
हमेशा म्यूजिक का लाइसेंस चेक करें और कोशिश करें कि खुद की रिकॉर्ड की गई आवाज या ओरिजिनल साउंड इस्तेमाल करें। इससे आपका कंटेंट यूनिक रहेगा और कॉपीराइट का खतरा भी खत्म होगा।