OnePlus 15R पर इस समय शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी और बैंक ऑफर्स मिलाकर ग्राहक करीब 4,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं, जो इसे और भी किफायती बना देता है।
इस फोन का MRP 54,999 रुपये है, लेकिन ऑफर के बाद यह 49,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं, HSBC बैंक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर अतिरिक्त 1,500 रुपये की छूट मिलती है, जिससे कीमत और कम हो जाती है।
फोन में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह स्क्रीन गेमिंग और वीडियो देखने के अनुभव को शानदार बनाती है।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभालता है। साथ ही यह Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
फोन की 7400mAh की बड़ी बैटरी लंबे समय तक चलने का भरोसा देती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज होकर तुरंत इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। साथ में 8MP अल्ट्रा वाइड और 32MP फ्रंट कैमरा है, जिससे शानदार फोटो और वीडियो कॉलिंग का अनुभव मिलता है।