Smart TV हैंग से परेशान? ये ट्रिक बनाएगा सुपरफास्ट
अगर आपका Smart TV बार-बार हैंग हो रहा है या ऐप्स धीरे खुल रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह एक आम समस्या है, जो समय के साथ लगभग हर टीवी में देखने को मिलती है।
Smart TV में भी मोबाइल की तरह ऐप्स और कैश डेटा जमा होता रहता है। जब स्टोरेज भर जाता है और RAM पर दबाव बढ़ता है, तो टीवी की स्पीड धीमी हो जाती है और वीडियो भी अटकने लगते हैं।
टीवी की सेटिंग्स में जाकर ऐप्स का कैश क्लियर करें। इससे बेकार डेटा हट जाता है और सिस्टम हल्का हो जाता है। यह सबसे आसान और असरदार तरीका है टीवी को तेज करने का।
जिन ऐप्स का आप इस्तेमाल नहीं करते, उन्हें तुरंत अनइंस्टॉल कर दें। इससे स्टोरेज खाली होगी और टीवी पहले से ज्यादा स्मूद काम करेगा।
टीवी को समय-समय पर रीस्टार्ट करें और नए सॉफ्टवेयर अपडेट जरूर इंस्टॉल करें। इससे सिस्टम के बग ठीक होते हैं और परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
कई बार स्लो Wi-Fi के कारण भी टीवी अटकता है। बेहतर स्पीड के लिए राउटर रीस्टार्ट करें या LAN केबल से कनेक्शन लगाएं, ताकि आपको बिना रुकावट एंटरटेनमेंट मिले।