जानें क्या है ‘सेल ब्रॉडकास्ट सिस्टम’, मिलेगा अचानकर अलर्ट

अगर अगले 1-2 दिन में आपका फोन अचानक तेज आवाज के साथ बजने लगे, तो डरने की जरूरत नहीं है। यह कोई खतरा नहीं बल्कि सरकार द्वारा किया जा रहा एक ट्रायल है, जिससे लोगों को आपदा के समय तुरंत सूचना दी जा सके।

दूरसंचार विभाग और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मिलकर Cell Broadcast Alert System शुरू कर रहे हैं। इसका मकसद प्राकृतिक आपदा या इमरजेंसी में लोगों तक तुरंत चेतावनी पहुंचाना है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह और ज्योतिरादित्य सिंधिया 2 मई को इस मोबाइल-आधारित अलर्ट सिस्टम की शुरुआत करेंगे, जो पूरे देश में लागू होगा।

ट्रायल के समय आपके मोबाइल पर हिंदी, इंग्लिश और क्षेत्रीय भाषा में मैसेज आएगा। इसमें साफ लिखा होगा कि यह सिर्फ एक टेस्ट है। आपको इस पर घबराने या कोई खास कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।

यह अलर्ट सिर्फ उन्हीं यूजर्स को मिलेगा, जिन्होंने अपने फोन में इमरजेंसी अलर्ट सेटिंग ऑन की हुई है। कभी-कभी यह मैसेज एक से ज्यादा बार भी आ सकता है, जो पूरी तरह सामान्य है।

अगर आप भी भविष्य में ऐसे इमरजेंसी अलर्ट पाना चाहते हैं, तो फोन की सेटिंग में जाकर ‘Safety & Emergency’ में ‘Wireless Emergency Alerts’ को ऑन कर दें। इससे आप समय रहते जरूरी जानकारी पा सकेंगे।