13380mAh बैटरी वाला OnePlus Pad 4 भारत में लॉन्च! जानें जबरदस्त फीचर्स
OnePlus Pad 4 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट 59,999 रुपये में आता है। वहीं 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये रखी गई है।बैंक ऑफर्स में 5000 रुपये तक की छूट और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI शामिल है।
इस टैबलेट में 13.2 इंच की 3.4K डिस्प्ले दी गई है। रेजोल्यूशन 3392 x 2400 पिक्सल है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। 1000 निट्स ब्राइटनेस और 540Hz टच सैंपलिंग है।
Pad 4 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5, 3nm प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ Adreno 840 GPU मिलता है। यह टैबलेट 5 मई से OnePlus वेबसाइट, Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
इसमें 8GB और 12GBLPDDR5X RAM मिलती है। स्टोरेज के लिए 256GB और 512GB UFS 4.1 ऑप्शन दिए गए हैं। यह Android 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है।
टैबलेट के रियर में 13MP कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 8MP कैमरा मौजूद है। वीडियो कॉल और ऑनलाइन क्लास के लिए यह अच्छा ऑप्शन है। इसका डिजाइन स्लिम है। मोटाई सिर्फ 5.94mm और वजन 672 ग्राम है।
इसमें 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, USB Type-C और 5G शेयरिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।