iPhone Ultra में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल फीचर्स

Apple जल्द ‘Ultra’ ब्रांडिंग के तहत नए प्रीमियम डिवाइस लॉन्च कर सकती है।

Apple का पहला फोल्डेबल फोन iPhone Ultra नाम से लॉन्च हो सकता है न कि iPhone Fold के नाम से।

यह नया iPhone Ultra, आने वाले Pro और Pro Max मॉडल से ऊपर रखा जा सकता है। यानी यह ज्यादा महंगा, एक्सपेरिमेंटल और लिमिटेड उपलब्धता वाला डिवाइस हो सकता है।

फोन में A20 Pro चिपसेट, C2 मॉडम, 48MP कैमरा, 5500mAh बैटरी और मजबूत टाइटेनियम-एल्यूमीनियम बॉडी मिलने की संभावना है। साथ ही क्रीज कम करने पर भी काम किया जा रहा है।

Apple सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि MacBook Ultra पर भी काम कर रहा है। इसमें OLED टचस्क्रीन और नया डिजाइन देखने को मिल सकता है।

अगर ये प्लान सफल होता है, तो Apple अपने प्रोडक्ट लाइनअप में Ultra नाम से एक नई प्रीमियम कैटेगरी शुरू कर सकता है, जो टेक मार्केट में बड़ा बदलाव ला सकती है।