Oppo Find X9 Ultra समेत नए धांसू स्मार्टफोन लॉन्च

मई भी स्मार्टफोन लॉन्च के लिए काफी खास रहने वाला है। OnePlus, Vivo और Realme जैसी कंपनियों के बाद अब कई नए मॉडल बाजार में आने वाले हैं।

Oppo Find X9 Ultra मई में लॉन्च हो सकता है। इसमें 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 7,050mAh की बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

Vivo X300 Ultra 6 मई को लॉन्च होगा। इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 200MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया जाएगा, साथ ही 6,600mAh बैटरी भी मिलेगी।

Vivo X300 FE में 6.31 इंच AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 6,500mAh बैटरी मिल सकती है। यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा।

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite 7 मई को लॉन्च होंगे। इनमें 50MP कैमरा और नए प्रोसेसर के साथ बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है।

मई में आने वाले ये स्मार्टफोन हर बजट के लिए होंगे। करीब 18,000 रुपये से शुरू होने वाली कीमत में यूजर्स को 5G, दमदार बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स मिल सकते हैं।