Oppo F33 5G की बिक्री आज से शुरू हो गई है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह फोन प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ है और ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आया है।
इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये रखी गई है।अलग-अलग वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये तक जाती है। बैंक ऑफर्स के जरिए करीब 10 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिल रहा है। लगभग 3700 रुपये तक सस्ता मिल सकता है।
फोन में 6.57 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। साथ ही 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस मिलने से धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
यह फोन MediaTek Dimensity 6360 MAX प्रोसेसर से लैस है, जो डेली और मल्टीटास्किंग काम को आसानी से संभालता है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें देता है।
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। जिससे बैटरी बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है। यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती।