Deepfake से निपटने के लिए Taylor Swift का नया एक्शन

Taylor Swift ने अपनी आवाज और इमेज को सुरक्षित रखने के लिए नया कदम उठाया है। AI टूल्स के बढ़ते इस्तेमाल ने कलाकारों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।

स्विफ्ट ने अपनी कंपनी TAS Rights Management के जरिए ट्रेडमार्क एप्लीकेशन फाइल किया है। अभी इसकी जांच US Patent and Trademark Office द्वारा की जा रही है।

इस आवेदन में दो वॉइस सैंपल और एक खास इमेज शामिल है। ऑडियो में स्विफ्ट अपनी पहचान और म्यूजिक प्रमोट करती सुनाई देती हैं, जो साउंड ट्रेडमार्क के रूप में फाइल किया गया है।

एक तस्वीर भी दी गई है जिसमें वह अपने Eras Tour के दौरान स्टेज पर नजर आती हैं। मल्टीकलर आउटफिट और गुलाबी गिटार वाली यह इमेज अब उनकी पहचान बन चुकी है।

पिछले कुछ समय में AI के जरिए कई सेलिब्रिटीज की फर्जी तस्वीरें और आवाज बनाई गई हैं। स्विफ्ट भी इसका शिकार हो चुकी हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी।

AI अब किसी की आवाज और चेहरा आसानी से कॉपी कर सकता है। ऐसे में ट्रेडमार्क के जरिए अपनी पहचान को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी हो गया है, क्योंकि मौजूदा कानून अभी पूरी तरह तैयार नहीं हैं।