Vivo का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन अब भारी छूट के साथ मिल रहा है। कंपनी के इस फ्लैगशिप डिवाइस पर बैंक ऑफर के जरिए करीब 16,000 रुपये तक की सीधी बचत मिल रही है।
Vivo X Fold 5 का 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,49,999 रुपये में लिस्टेड है। SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 16,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाता है। एक्सचेंज ऑफर से और ज्यादा बचत संभव है।
फोन में 8.03 इंच की बड़ी AMOLED इंटरनल डिस्प्ले। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही 6.53 इंच की कवर स्क्रीन भी उतनी ही प्रीमियम क्वालिटी के साथ आती है।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है। फोन Android 15 बेस्ड Funtouch OS 15 पर चलता है। फास्ट एक्सपीरियंस देता है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी सेंसर के साथ अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस भी शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डुअल 20MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। हेवी यूजर्स के लिए यह बैटरी और चार्जिंग कॉम्बिनेशन काफी उपयोगी साबित हो सकता है।