Windows 11 अपडेट में बड़े बदलाव, नहीं होगा रीस्टार्ट का झंझट
बार-बार अपडेट के दौरान सिस्टम का रीस्टार्ट होना यूजर्स के लिए बड़ी समस्या बन चुका था, खासकर काम के बीच में रुकावट आने के कारण।
Microsoft ने Windows 11 अपडेट सिस्टम में बदलाव किए हैं, जिससे यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल और कम इंटरप्शन मिलेगा।
अब नए डिवाइस सेटअप के दौरान यूजर्स अपडेट स्किप करके सीधे डेस्कटॉप पर जा सकते हैं और बाद में अपनी सुविधा के अनुसार अपडेट इंस्टॉल कर सकते हैं।
अपडेट पॉज फीचर को बेहतर बनाया गया है, जिसमें यूजर्स 35 दिनों तक अपडेट रोक सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इसे बार-बार बढ़ा भी सकते हैं।
Power मेन्यू में अब रीस्टार्ट और शटडाउन ऑप्शन को अपडेट से अलग कर दिया गया है, जिससे बिना अपडेट इंस्टॉल किए भी सिस्टम बंद या रीस्टार्ट किया जा सकता है।
अब ड्राइवर, NET और अन्य अपडेट को एक साथ मासिक अपडेट में शामिल किया जाएगा, जिससे बार-बार रीस्टार्ट की परेशानी कम होगी और अपडेट मैनेज करना आसान होगा।
और पढ़ें…