iPad को टक्कर देगा Honor MagicPad 3 Pro लॉन्च! फटाफट जानें कीमत
Honor ने चीन में अपना लेटेस्ट टैबलेट Honor MagicPad 3 Pro 12.3 लॉन्च किया है। यह डिवाइस प्रीमियम डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
इस टैबलेट में 12.3 इंच की बड़ी 3K OLED डिस्प्ले दी गई है। 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ बढियाँ एक्सपीरियंस मिलता है। 3000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे आउटडोर में भी उपयोगी बनाती है।
यह टैबलेट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलता है। मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए यह काफी दमदार है।
रियर में 13MP का कैमरा दिया गया है। फ्रंट में 9MP कैमरा मौजूद है। यह टैबलेट स्मार्ट कीबोर्ड और स्टाइलस सपोर्ट के साथ आता है, जिससे प्रोडक्टिविटी बढ़ती है।
इसमें 10,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है, जिससे दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।
इस टैबलेट की शुरुआती कीमत करीब 66,000 रुपये है। अलग-अलग वेरिएंट में इसकी कीमत बढ़ती है। यह 30 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा और फिलहाल प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।