Jio Airtel Vi में कौन सबसे तेज? रिपोर्ट ने किया खुलासा

वीडियो रुकना या गेम में लैग होना अब आम समस्या बन गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि आपका सिम सच में तेज इंटरनेट दे रहा है या नहीं।

SpeedGeo की 2026 की पहली तिमाही रिपोर्ट में भारत के मोबाइल और ब्रॉडबैंड नेटवर्क की असली तस्वीर सामने आई है।

रिपोर्ट के मुताबिक Jio सबसे तेज नेटवर्क बना है, जिसकी औसत स्पीड करीब 115 Mbps है। Airtel दूसरे नंबर पर 84 Mbps के साथ है, जबकि Vi काफी पीछे 29 Mbps पर है।

भारत में मोबाइल इंटरनेट की औसत स्पीड अब करीब 89 Mbps तक पहुंच गई है। यानी इंटरनेट पहले से बेहतर हो रहा है, लेकिन नेटवर्क के बीच अंतर अभी भी बड़ा है।

ब्रॉडबैंड में ACT Fibernet ने बाजी मारी है, जिसकी स्पीड करीब 118 Mbps है। BSNL दूसरे और Airtel ब्रॉडबैंड तीसरे स्थान पर है।

अगर आपका इंटरनेट बार-बार स्लो हो रहा है तो सिम बदलने के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें, हर इलाके में नेटवर्क की परफॉर्मेंस अलग हो सकती है।