ChatGPT संग Skyscanner: अब सस्ती फ्लाइट ढूंढना हुआ आसान
अब फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप्स में जाने की जरूरत नहीं है। ChatGPT और Skyscanner की पार्टनरशिप से आप एक ही जगह पर सस्ती फ्लाइट ढूंढ सकते हैं।
अब आपको बार-बार कीमत चेक करने की जरूरत नहीं। बस ChatGPT में टाइप करें और आपको फ्लाइट के सबसे सस्ते ऑप्शन सीधे चैट में मिल जाएंगे।
ChatGPT में दिखने वाले सभी फ्लाइट ऑप्शन Skyscanner के सिस्टम से आते हैं। यानी आपको वही भरोसेमंद कीमत और विकल्प मिलते हैं, जो आप पहले देखते थे।
यह फीचर सिर्फ फ्लाइट तक सीमित नहीं रहेगा। Skyscanner आगे AI की मदद से होटल और पूरी ट्रैवल प्लानिंग को भी आसान बनाने पर काम कर रहा है।
सबसे पहले ChatGPT ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल करें और लॉग-इन करें। फिर Plus आइकन पर टैप करके Explore Apps में जाएं और Skyscanner सर्च करें।
Skyscanner को Connect करते ही आप ChatGPT से सीधे फ्लाइट सर्च कर सकते हैं। बस एक कमांड दें और आपको तुरंत सस्ती फ्लाइट के रिजल्ट मिल जाएंगे।