Vivo Fold Phone 33000 तक सस्ता! मत चुको

अगर आप प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Vivo X Fold 3 Pro इस समय Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। यह फोन अपने लॉन्च प्राइस से लगभग 33,000 रुपए सस्ता मिल रहा है।

इसका 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,29,999 रुपए में लिस्ट किया गया है। लेकिन ICICI Amazon Pay क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलकर कीमत और कम हो जाती है।

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको 37,650 रुपए तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। हालांकि यह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा।

इस फोन में 8.03 इंच की बड़ी E7 AMOLED फोल्डेबल स्क्रीन मिलती है, जो 4500 निट्स ब्राइटनेस के साथ आती है। साथ ही 6.53 इंच की कवर AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।

Vivo X Fold 3 Pro में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को बेहद आसान बनाता है। यह फोन Android 15 पर आधारित है।

इसमें 50MP + 64MP + 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही 5700mAh बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है।