90% यूजर्स नहीं जानते WhatsApp के ये प्राइवेसी सीक्रेट्स!

WhatsApp आज सिर्फ मैसेजिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी पर्सनल बातें, फोटो और जरूरी जानकारी का हिस्सा बन चुका है इसलिए इसकी प्राइवेसी सेटिंग्स जानना बहुत जरूरी है।

आप नहीं चाहते कि हर कोई आपकी एक्टिविटी देखे? WhatsApp में Last Seen और Online Status को छिपाने का ऑप्शन है। आप इसे My Contacts या कुछ लोगों तक सीमित कर सकते हैं।

अगर आप नहीं चाहते कि सामने वाले को पता चले कि आपने मैसेज पढ़ लिया है, तो Read Receipts ऑफ कर दें। इससे आपकी चैटिंग और भी प्राइवेट हो जाती है।

Disappearing Messages से मैसेज अपने आप डिलीट हो जाते हैं। साथ ही Chat Lock फीचर से आप खास चैट्स को लॉक कर सकते हैं, जिससे आपकी निजी बातें सुरक्षित रहती हैं।

Two-Step Verification से आपका अकाउंट हैकिंग से सुरक्षित रहता है। वहीं Silence Unknown Callers फीचर अनजान कॉल्स को साइलेंट कर देता है, जिससे आपकी प्राइवेसी और शांति बनी रहती है।