फोन पावरफुल फीचर्स के साथ आते हैं, जिससे खरीदार कन्फ्यूज हो जाते हैं कि कौन सा बेहतर है।
iQOO 15R के 8GB/256GB वेरिएंट की कीमत अब 46,999 हो गई है, जबकि 12GB/256GB की कीमत 50,999 और 12GB/512GB की कीमत 57,999 में मिल रहा है।
OnePlus 15R में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। वहीं, iQOO 15R में 6.59 इंच AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट है, लेकिन इसमें ज्यादा ब्राइटनेस मिलती है।
दोनों फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिससे परफॉर्मेंस लगभग समान रहती है। हालांकि, AnTuTu स्कोर में iQOO 15R को 3,078,708 और OnePlus 15R को 2,957,229 अंक मिले हैं।
iQOO 15R में 7600mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग है। वहीं, OnePlus 15R में 7400mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है, जो थोड़ा कम है लेकिन फिर भी पावरफुल है।
iQOO 15R में 50MP Sony LYT 700V कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है, जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड करता है। वहीं, OnePlus 15R में 50MP Sony IMX906 कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा है, जो रियर में 4K 120fps तक रिकॉर्डिंग देता है।