लंबी बैटरी और बढ़िया कैमरा वाला Poco M7 Plus 5G लॉन्च!... जानें फटाफट कीमत

Poco M7 Plus 5G को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन बड़ी बैटरी और लेटेस्ट फीचर्स के साथ यूजर्स को आकर्षित कर रहा है।

इस में 6.9 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिलती है। 144Hz एडैप्टिव रिफ्रेश रेट इसे बेहद आकर्षक और शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।

फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए अच्छा परफॉर्मेंस देता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। यह 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। लंबे समय तक इस्तेमाल आसान हो जाता है।

इस फोन का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट करीब 17,600 रुपए में आता है। वहीं 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत करीब 20,395 रुपए रखी गई है।