Apple का नया चेहरा बने जॉन टर्नस, जानिए नेटवर्थ

जॉन टर्नस अब Apple के नए CEO बनने जा रहे हैं। 1 सितंबर से वह कंपनी की कमान संभालेंगे। उन्होंने करीब 25 साल तक iPhone, iPad और Mac जैसे प्रोडक्ट्स पर काम किया है।

टिम कुक अब CEO पद छोड़कर Executive Chairman बनेंगे। उनके नेतृत्व में Apple ने करीब 4 ट्रिलियन डॉलर की मार्केट वैल्यू हासिल की, जो टेक दुनिया की बड़ी उपलब्धि है।

जॉन टर्नस की कुल संपत्ति करीब 75 मिलियन डॉलर है। यह कमाई उन्होंने सैलरी, बोनस और स्टॉक ऑप्शन्स से हासिल की है। CEO बनने के बाद उनकी आय और बढ़ सकती है।

टर्नस ने University of Pennsylvania से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और 2001 में Apple जॉइन किया। शुरुआत में Mac डिस्प्ले पर काम किया, फिर धीरे-धीरे पूरी हार्डवेयर टीम की जिम्मेदारी संभाल ली।

जॉन टर्नस को शांत और संतुलित लीडर माना जाता है। उनका काम करने का तरीका टीम को साथ लेकर चलने वाला है। ऑफिस के बाहर उन्हें साइक्लिंग और रैली कार रेसिंग का शौक है।

नए CEO के रूप में टर्नस के सामने कई चुनौतियां हैं, जैसे AI में आगे बढ़ना, नए प्रोडक्ट लाना और चीन पर निर्भरता कम करना। इन सबके बीच उन्हें Apple की अगली रणनीति तय करनी होगी।