Tecno Pop X 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपए 4GB+128GB है वहीं 6GB वेरिएंट 17,999 रुपए में आता है। यह स्मार्टफोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
फोन में 6500mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप देती है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से फोन जल्दी चार्ज हो जाता है, जिससे बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम होती है।
इसमें 6.78 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आती है। 560 निट्स ब्राइटनेस के कारण धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
फोन में MediaTek Dimensity 6400, 6nm प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली यूज, मल्टीटास्किंग और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए स्मूद परफॉर्मेंस देता है। इसमें 4GB-6GB RAM और 128GB स्टोरेज है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जो AI फीचर्स के साथ आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जो इस बजट में ठीक-ठाक परफॉर्म करता है।
एडवांस फीचर्स और कनेक्टिविटीयह स्मार्टफोन Android 16 आधारित HiOS 16 पर चलता है। IP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G, Bluetooth 5.3, USB Type-C और 3.5mm जैक जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।