इस साल स्मार्टफोन खरीदना पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। भारत में बिकने वाले करीब 80% फोन मॉडल्स के दाम बढ़ चुके हैं, जिससे ग्राहकों की जेब पर असर साफ दिख रहा है।
इन स्मार्टफोन की कीमतों में अब तक करीब 15% का इजाफा हो चुका है। इतना ही नहीं, साल की दूसरी तिमाही में कीमतें और बढ़ सकती हैं, जिससे लोगों को एक और झटका लग सकता है।
यह सिर्फ भारत की बात नहीं है, पूरी दुनिया में स्मार्टफोन महंगे हो रहे हैं। 2025 के अंत में पहली बार फोन की औसत कीमत लगभग 37,000 रुपये के पार पहुंच गई।
अब लोग पहले से ज्यादा महंगे स्मार्टफोन खरीदने लगे हैं। कंपनियां भी प्रीमियम फीचर्स वाले फोन लॉन्च कर रही हैं, जिससे बाजार में महंगे फोन का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।
स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह AI बूम है। मेमोरी चिप्स बनाने वाली कंपनियां अब ज्यादा फोकस AI डेटा सेंटर पर कर रही हैं, जिससे फोन के लिए चिप्स की कमी हो गई है।
मेमोरी चिप्स की कमी का असर सिर्फ फोन ही नहीं, लैपटॉप और टीवी पर भी पड़ रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह समस्या जल्दी खत्म नहीं होगी, इसलिए कीमतें अभी और बढ़ सकती हैं।