पैसे बचाना है? अपनाएं ये सरकारी टिप्स

आपको लगता है कि डिवाइस बंद है तो बिजली नहीं जा रही, लेकिन सच्चाई अलग है। स्टैंडबाय मोड में भी टीवी, चार्जर और राउटर धीरे-धीरे बिजली खींचते रहते हैं। इसे ही ‘वैंपायर लोड’ कहा जाता है।

Wifi  राउटर अक्सर 24 घंटे चालू रहता है, लेकिन रात में सोते समय इसे बंद करना समझदारी है। इससे बिजली की बचत होगी और राउटर की लाइफ भी बढ़ेगी। ओवरहीटिंग की समस्या भी कम हो जाती है।

मोबाइल या लैपटॉप चार्ज होने के बाद हम सिर्फ डिवाइस हटाते हैं, लेकिन स्विच ऑन ही छोड़ देते हैं। इससे बिजली की खपत जारी रहती है और चार्जर भी गर्म होता रहता है। बेहतर है कि मेन स्विच भी बंद करें।

रिमोट से टीवी बंद करने पर भी वह पूरी तरह ऑफ नहीं होता। स्टैंडबाय मोड में बिजली खर्च होती रहती है। अगर आप सच में बचत चाहते हैं, तो मेन स्विच से टीवी बंद करना जरूरी है।

ये छोटी-छोटी आदतें आपको मामूली लग सकती हैं, लेकिन महीने के अंत में बड़ा फर्क दिखाती हैं। रोज की थोड़ी-सी बचत साल भर में अच्छी-खासी रकम बचा सकती है।

घर के ऐसे सभी डिवाइस जिन्हें आप इस्तेमाल नहीं कर रहे, उनका मेन स्विच बंद कर दें। इससे बिजली की बचत के साथ-साथ सुरक्षा भी बनी रहती है और आपका बिजली बिल भी कम आता है।