70 भाषाओं में बोलेगा नया AI Voice मॉडल... जानें खूबियां
Google ने Gemini 3.1 Flash TTS लॉन्च किया है, जो 70 से ज्यादा भाषाओं में नैचुरल और एक्सप्रेसिव आवाज में टेक्स्ट को बदल सकता है।
यह मॉडल Gemini 3 Pro पर आधारित है। यह टेक्स्ट को ऑडियो में बदलता है। इसमें बेहतर स्पीच क्वालिटी और आसान आउटपुट मिलता है।
मल्टीमोडल सपोर्ट की ताकतइसका Flash Live वेरिएंट भी है। यह टेक्स्ट के साथ ऑडियो, इमेज और वीडियो को भी सपोर्ट करता है। इससे AI इंटरैक्शन और ज्यादा स्मार्ट बनता है।
यूजर्स आवाज का टोन बदल सकते हैं। स्पीड और स्टाइल भी कंट्रोल कर सकते हैं। मल्टी-स्पीकर सपोर्ट सेअलग-अलग आवाजें बनाई जा सकती हैं।
यह मॉडल 70 से ज्यादा भाषाओं में काम करता है। अलग-अलग देशों के लिए इसे डिजाइन किया गया है। इससे ग्लोबल यूज आसान हो जाता है।
इसमें SynthID वॉटरमार्किंग दी गई है। इससे AI ऑडियो की पहचान की जा सकती है। डेवलपर्स इसे Google AI Studio और Gemini API से इस्तेमाल कर सकते हैं।