स्मार्टफोन में छिपा है स्मार्ट सीक्रेट, आज ही करें एक्टिवेट

आज के स्मार्टफोन सिर्फ कॉल और मैसेज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें कई ऐसे हिडन फीचर्स होते हैं, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकते हैं।

वॉइस असिस्टेंट एक ऐसा फीचर है जिससे आप बिना फोन को छुए ही कई काम कर सकते हैं। आप इससे सवाल पूछ सकते हैं, अलार्म सेट कर सकते हैं और यहां तक कि दूसरी भाषा को अपनी भाषा में ट्रांसलेट भी कर सकते हैं।

अगर बार-बार आने वाले नोटिफिकेशन से आप परेशान हो जाते हैं, तो Do Not Disturb फीचर आपके लिए बहुत काम का है। इसे ऑन करने के बाद आपका फोन आपको किसी भी तरह से डिस्टर्ब नहीं करेगा, जिससे आप आराम से अपना काम कर सकते हैं।

Android फोन में मिलने वाला स्प्लिट स्क्रीन फीचर आपको एक साथ दो ऐप्स चलाने की सुविधा देता है। इससे आप वीडियो देखते हुए चैट कर सकते हैं या एक ऐप से दूसरे में आसानी से जानकारी कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं।

स्क्रीन टाइम आउट फीचर आपके फोन की बैटरी बचाने में मदद करता है। आप इसमें टाइम सेट कर सकते हैं, जिसके बाद फोन अपने आप स्क्रीन बंद कर देगा। इससे अनजाने में स्क्रीन ऑन रहने से बचाव होता है।

इन छोटे-छोटे फीचर्स का सही इस्तेमाल आपकी लाइफ को काफी आसान बना सकता है। बस जरूरत है इन्हें समझने और रोजाना इस्तेमाल में लाने की, ताकि आपका स्मार्टफोन सच में स्मार्ट बन सके।