Redmi A7 Pro 5G की सेल शुरू, मिल रहा हैं जबरदस्त ऑफर!
Redmi A7 Pro 5G की भारत में सेल शुरू हो गई है। यह बजट सेगमेंट में नया 5G स्मार्टफोन है,जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था।
इसका 4GB-64GB वेरिएंट 12,499 रूपए में आता है। वहीं 4GB-128GB वेरिएंट 13,499 रूपए में उपलब्ध है। कीमत के हिसाब से यह एक किफायती 5G फोन है।
कंपनी 1,000 का शुरुआती डिस्काउंट दे रही है। साथ ही 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का भी विकल्प दिया गया है। बिक्री शाओमी के ऑनलाइन स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के जरिए की जा रही है।
फोन में 6.9 इंच HD+ LCD डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस मिलती है, जो बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है।
इसमें 32MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा है। साथ ही Unisoc T8300 प्रोसेसर के साथ यह फोन डेली के काम के लिए अच्छा परफॉर्म करता है।
फोन में 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 15W चार्जिंग और 7W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट करता है। साथ ही 5G, Wi-Fi, Bluetooth जैसे सभी जरूरी फीचर्स मिलते हैं।