Oppo A6s Pro पावरफुल बैटरी के साथ एंट्री... जानें फीचर और कीमत
Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A6s Pro चीन में लॉन्च कर दिया है। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ आता है। इसमें मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी भी दी गई है।
फोन में 6.57 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2372×1080 पिक्सल है। साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलती है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।
इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6360 Max प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 16 बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए इसमें 8GB और 12GB RAM के विकल्प मिलते हैं।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो अच्छी क्वालिटी की तस्वीरें देता है।
फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी कम समय में फोन जल्दी चार्ज हो जाता है और लंबे समय तक चलता है।
यह स्मार्टफोन 8GB-128GB से लेकर 12GB-512GB तक के स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 29,998 रूपए है। यह फिलहाल चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है और जल्द अन्य बाजारों में भी आ सकता है।