Meta बना रही जुकरबर्क का AI अवतार!
सोचिए अगर आपका ही AI अवतार आपके सामने आ जाए तो कैसा लगेगा? अब Meta इस सपने को हकीकत बनाने पर काम कर रही है।
Meta अपने CEO मार्क जुकरबर्ग का AI पावर्ड 3D वर्जन बना रही है, जो असली इंसान जैसा दिखेगा और बात भी करेगा।
यह AI कैरेक्टर जुकरबर्ग की आवाज, हाव-भाव और सोच के आधार पर ट्रेन किया जा रहा है, ताकि यह रियल टाइम में लोगों से बात कर सके।
इस AI वर्जन की मदद से जुकरबर्ग की जगह यह 3D कैरेक्टर कर्मचारियों से जुड़ सकता है और तेजी से जानकारी दे सकता है।
इतना रियलिस्टिक AI बनाना आसान नहीं है। इसके लिए बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर और एडवांस टेक्नोलॉजी की जरूरत होती है।
अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो Meta क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को भी अपना AI वर्जन बनाने का मौका दे सकती है।
और पढ़ें…